Khushi Kapoor की झोली में गिरी बिग बजट फिल्म, बॉलीवुड के इन दो हैंडसम मुंडों संग फरमाएंगी इश्क

Khushi Kapoor Upcoming Film: बॉलीवुड स्टारकिड खुशी कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, रिपोर्ट्स का मानना है की एक बड़ी फिल्में उनके हाथ लगी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर आखिर है क्या।

Khushi Kapoor Upcoming Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अक्सर पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले साल 2023 में खुशी ने जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज से एक्टिंग में डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हे काफी प्रशंसा मिली। अब एक्ट्रेस के फैंस उनकी कोई अप्कमींग फिल्मों को लेकर आँखें गड़ाए बैठे हैं। खबर आई है की एक्ट्रेस के साथ एक बड़ी फिल्म लगी है जिसमें के नहीं वो दो एक्टर संग रोमांस करेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट मे जानिए आखिर फिल्म का टाइटल और स्टारकास्ट क्या है।

Khushi Kapoor Upcoming Film

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी कपूर (Khushi Kapoor) अपनी अगली फिल्म धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले करेंगी। फिल्म का टाइटल नादानियाँ हैं, जिसके लिए डाइरेक्टर की तलाश अभी जारी है। फिल्म में खुशी के साथ-साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और आमिर खान के बेटे जुनैद (Junaid Khan) नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है की तमिल की फिल्म लव टुडे का हिन्दी वर्जन हैं।

End of Feed