Khel Khel Mein First Review: कॉमेडी-ड्रामा का पर्फेक्ट तड़का है अक्षय कुमार की फिल्म, सामने आया फर्स्ट रिव्यू!

Khel Khel Mein First Review: अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और वाणी कपूर स्टारर 'खेल खेल में' 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसका फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। जिसमें फिल्म को जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा का मिक्स बताया जा रहा है।

Khel Khel Mein First Review: 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) का फर्स्ट रिव्यू आप यहां पढ़ रहे हैं। फिल्म को रिलीज होने में अभी कुछ समय बाकी है, 15 अगस्त के दिन मूवी बड़े पर्दे पर आने वाली है। इससे पहले अब इस कॉमेडी फिल्म को पहले पहला रिव्यू सामने आ गया है। अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर, फरदीन खान, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील स्टारर यह मल्टीकास्ट मूवी अपने ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही चर्चा में ही। इस फिल्म के जरिए काफी समय बाद अक्षय कुमार कॉमेडी जोनर में वापसी करते भी दिख रहे हैं। फिल्म ने सोमवार को एक स्पेशन स्क्रीनिंग भी रखी थी, जिसके बाद अब फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर बातें भी होने लगी हैं। यहां मूवी के पहले रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed