Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार का साथ देंगे आर माधवन, अनन्या पांडे की भी हुई धमाकेदार एंट्री

R Madhavan-Ananya Panday in Akshay's Kesari Chapter 2: साल 2019 में आई फिल्म 'केसरी' के दूसरे पार्ट यानी 'केसरी चैप्टर 2' को रिलीज करने की तैयार मेकर्स ने कर ली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में आर माधवन और अनन्या पांडे नजर आएंगी। फिल्म होली के मौके पर दस्तक देगी।

R Madhavan-Ananya Panday in Akshay's Kesari Chapter 2: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इमोशनल एक्शन मूवी 'केसरी' (Kesari) साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। 'केसरी' की सफलता के कई सालों के बाद अब मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट यानी 'केसरी चैप्टर 2' बनाने का फैसला किया है। इसक फिल्म के लिए निर्माताओं ने लीड एक्टर्स का भी चयन कर लिया है। स्टारकास्ट ही नहीं फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' इसी साल होली के मौके पर रिलीज होने की तैयार है।

R Madhavan-Akshay Kumar-Ananya Panday in Kesari Chapter 2

होली के मौके पर रिलीज होगी 'केसरी चैप्टर 2'

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी चैप्टर 2' में आर माधवन और अनन्या पांडे अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। यह फिल्म 14 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि 'केसरी' की तरह ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को रिलीज करने के लिए रंगों के त्योहार होली को चुना है। इस फिल्म का टाइटल शुरुआत में मेकर्स ने 'शंकरा' रखा था। हालांकि बाद में इसे बदलकर मेकर्स ने 'केसरी चैप्टर 2' कर दिया।

End of Feed