VIDEO: सीने से बेबी बॉय को चिपकाकर घर निकलेंगी कैटरीना कैफ, अस्पताल पहुंची लग्जरी कार

Katrina Kaif Latest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हाल ही में मां बनी हैं, एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात से सभी लोग काफी ज्यादा खुश है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि कैटरीना को अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है। ये वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Katrina Kaif Latest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात से उनके फैंस काफी खुश है। वहीं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की फैमिली में भी खुश की लहर दौड़ पड़ी है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि कैटरीना कैफ को अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में लग्जरी कार कैटरीना को पिक करने के लिए अस्पताल पहुंच गई है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

katrina kaif discharged

pic credit- zoom/katrina kaif (instagram)

कैटरीना कैफ को मिली अस्पताल से छुट्टी

रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के एचएन. रिलायंस हॉस्पिटल में सुबह करीब 8 बजकर 23 मिनट पर कैटरीना कैफ बेटे को जन्म दिया। इसके बाद हॉस्पिटल की ओर से एक ऑफिशियल हेल्थ अपडेट जारी किया गया, जिसमें बताया गया, 'कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के घर सुबह बेटे का जन्म हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डिस्चार्ज की तारीख अभी तय नहीं की गई है।' इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लग्जरी कार एचएन. रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर देखी गई है। लोगों का ये मानना है कि ये कार कैटरीना कैफ को पिक करने के लिए आई है। अब कैटरीना कैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए बताया था कि वे माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने लिखा, 'हमारी खुशियों की सौगात आ गई है। अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025 - कैटरीना और विक्की।'

End of Feed