Katrina Kaif Review Alpha Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ऐल्फा' (Alpha) का टीजर 10 जून को मेकर्स ने जारी किया गया। इस टीजर में आलिया भट्ट का एक्शन अवतार और उनकी परफॉर्मेंस ने फैन्स को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने 'ऐल्फा' के टीजर को देखकर इसकी जमकर तारीफ की। ऐसे में अब बॉलीवुड की टॉप एंड टैलेंटेड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने भी 'ऐल्फा' का टीजर देखकर आलिया भट्ट की तारीफों के पुल बांधें हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: HJTIHH Box Office Day 6: वरुण धवन स्टारर की कमाई देख बढ़ी मेकर्स की चिंता, देखें आंकड़े)
कैटरीना कैफ को पसंद आया 'ऐल्फा' का टीजर (Pic Credit: Instagram)
'ऐल्फा' के टीजर की कैटरीना कैफ ने की तारीफ
कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'ऐल्फा' के टीजर को साझा किया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरी प्यारी आलिया भट्ट, यह एकदम फायर की तरह है। फुल एक्शन मोड में देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती हूं।' बता दें ऐल्फा' में आलिया भट्ट के साथ बॉबी देओल भी अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी में बॉबी देओल को आलिया भट्ट के पिता के किरदार में देखा जाएगा, जो अपनी बेटी को एक स्पाई की तरह ट्रेन करता है। आलिया भट्ट के एक्शन सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। टीजर रिलीज होने के बाद से ही यह लगातार चर्चा में बना हुआ है और यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Badshah संग हुई Isha Rikhi की शादी !! इंटरनेट पर वायरल हुई फर्स्ट PIC)
'La Femme Nikita' से हो रही 'ऐल्फा' के सीन की तुलना
आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'ऐल्फा' का निर्देशन शिव रावैल द्वारा किया जा रहा है। यह आदित्य चोपड़ा के YRF स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट की पहली फिल्म है। टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों को लगा कि 'ऐल्फा' आइकॉनिक हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित लग रही है। खासतौर पर आलिया का इंट्रोडक्शन सीन 1990 की फ्रेंच फिल्म 'ला फेम निकिता' से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है, जो ले ट्रेन ब्लू रेस्तरां में शूट हुई थी। टीजर में आलिया और बॉबी एक रेस्तरां में बातें कर रहे हैं, उसके बाद बॉबी आलिया को उसके पहले मिशन पर लेकर जाता है। इस मूवी बॉबी-आलिया के अलावा शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी अहम रोल में दिखाई देंगे।
