मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Katrina Kaif, विक्की कौशल भी आए नजर

Katrina-Vicky Spotted at Mumbai airport: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया है।

Katrina-Vicky Spotted at Mumbai airport: बॉलीवुड इंडस्ट्री क्यूट कपल्स में से में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पेरेंट्स बनने के बाद से ही चर्चा में हैं। खास बात यह है कि मां बनने के बाद कैटरीना कैफ को पहली बार पति विक्की कौशल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की साथ में फोटो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। बीते कई दिनों से कैटरीना कैफ अपने बेटे विहान की परवरिश में व्यस्त हैं। रविवार की शाम कैटरीना कैफ को देखकर फैन्स काफी उत्साहित नजर आए।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal

कैटरीना-विक्की हुए स्पॉट (Pic Credit: Instagram)

विक्की संग कैटरीना हुईं स्पॉट

मुंबई एयरपोर्ट पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साथ पैपराजी को कई क्यूट पोज दिए। 'टाइगर 3' एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं, अपने लुक को कैटरीना कैफ ने एक ट्रेंच कोट के साथ पूरा किया। विक्की ने काली पैंट, टी-शर्ट और भूरे रंग की जैकेट कैरी की हुई थी। मां बनने के बाद का ग्लो कैटरीना कैफ के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस कपल के उनका बेटा विहान नजर नहीं आया। फैन्स विहान की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: रितेश देशमुख की हुई बल्ले-बल्ले, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन)

End of Feed