कभी भी हो सकती है कैटरीना कैफ की डिलीवरी, कौशल खानदान में धूमधाम से हुई गोद भराई की रस्में

Katrina Kaif Baby Shower Details: अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनाई है, तभी से फैंस हर अपडेट पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। कैटरीना कैफ की गोद भराई से लेकर उनकी डिलीवरी तक हर बात पर सबकी नजर है। अब कैटरीना कैफ की गोद भराई पर अपडेट सामने आई है।

Katrina Kaif Baby Shower Details: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ माँ बनने वाली है। कुछ दिन पहले ही कपल ने अपने पहले बेबी के आने की खबर सुनाई थी। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) जल्द से ही मम्मी-पापा बन जाएंगे। फैंस को भी जब से यह खबर मिली है, हर कोई कैटरीना से जुड़ी अपडेट जानने के लिए बेताब है। कुछ समय पहले विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने घर में नन्हा मेहमान आने के लिए खुशी जताई थी। अब कैटरीना कैफ की गोद भराई से जुड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कौशल परिवार में गोद भराई का जश्न मनाया गया है।

Katrina Kaif Baby Shower Details

Image Source: Instagram Fan Page

पिंकवीला की रिपोर्ट के अनुसार 6 अक्टूबर यानि कल, कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) का बेबी शॉवर हो गया है। कैटरीना कैफ के ससुराल वालों ने घर पर ही इसे किया है। इस सीक्रेट फ़ंक्शन में जिसमें केवल परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। कैटरीना कैफ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को छुपाकर रखना चाहती है। साथ ही जो भी फ़ंक्शन हो रहे हैं, उनकी अपडेट भी मीडिया में नहीं आने देना चाहती। हालांकि ये सेरेमनी कब-कैसे और कहाँ हुई इसकी ज्यादा जानकारी अभी पता नहीं चली है। लेकिन, इतना जरूर पता चला है कि कौशल परिवार ने शेफ शेफ शिलार्ना वाजे को केटरिंग के लिए बुलाया था। फैंस कैटरीना कैफ की गोद भराई की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed