बॉलीवुड

Govinda-Sunita Divorce: गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबर सुनकर खिसकी बहू कश्मीरा के पैरों तले जमीन, बोलीं "ये भद्दी..."

Kashmira on Govinda-Sunita Divorce: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की हॉट हसीना कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) ने मामा ससुर गोविंदा (Govinda) के तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्हें इस बारे में नहीं पता है। हालांकि कश्मीरा ने यह भी कहा है कि ये बहुत ही भद्दी अफवाह है। जिस किसी ने भी ये अफवाह फैलाई है, उसे एक बार तो सोचना चाहिए कि वो क्या बात कर रहा है।

Image

Kashmira on Govinda Sunita ahuja Divorce

Kashmira on Govinda-Sunita Divorce: मंगलवार (25 फरवरी) की सुबह ये खबर लोगों के बीच आग की तरह फैली की गोविंदा (Govinda) अपनी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से तलाक ले रहे हैं। बताया गया कि दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी, जिसके बाद इन दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। गोविंदा के तलाक की खबर से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में हलचल देखने को मिल रही है। फैंस कई घंटों से गोविंदा और सुनीता आहूजा की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं ताकि तलाक की खबरों की सच्चाई सामने आए। गोविंदा और सुनीता ने तो अब तक इन खबरों पर कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके खानदान की बहू कश्मीरा शाह ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए हैरानी जताई है। कश्मीरा शाह ने कहा है कि उन्हें गोविंदा की जिंदगी में हो रही हलचल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) ने नेटवर्क 18 से गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक पर बात करते हुए कहा है, "मैं सच बोलूं तो मुझे उन लोगों की जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं पता है लेकिन मुझे लगता है कि ये बहुत ही भद्दी अफवाह है। इस अफवाह का कोई सिर पैर नहीं है।"

कश्मीरा शाह से पहले गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और भांजी आरती सिंह भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ चुके हैं। कृष्णा अभिषेक ने साफ शब्दों में गोविंदा के तलाक की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि उनके मामा-मामी का रिश्ता बहुत मजबूत है, जो कभी नहीं टूट सकता है तो वहीं भांजी आरती सिंह ने तलाक की अफवाह फैलाने वालों पर गुस्सा जताया है और कहा है कि ऐसे लोगों को सोचना चाहिए कि इस तरह की अफवाह किसी की जिंदगी हिलाकर रख सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article