Karwa Chauth 2022 : अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ मनाने पहुंचे सेलेब्स, रवीना से लेकर शिल्पा तक ने लूटी लाइम लाइट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:44 PM IST

karwa chauth 2022 : पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनिल कपूर के घर सितारों को लगा जमावड़ा।

Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ (Karwa Chauth) का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस त्योहार का इंतजार महिलाएं साल भर करती हैं। ये त्योहार आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में हमारे सेलेब्स इस त्योहार को सेलिब्रेट करने में कैसे पीछे रह सकते हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर पर हर साल करवा चौथ को लेकर खास तैयारियां होती है। माहीप कपूर करवा चौथ का त्योहार अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। अनिल कपूर के घर पर माहीप कपूर, नीलम कोठारी स्पॉट हुए। इनके अलावा रवीना टंडन (Raveena Tandon) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं।

raveena to bhavana karwa chauth look

raveena to bhavana karwa chauth look

माहिप कपूर ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मेहंदी लगाई हैं और हाथों में पूजा की थाली पकड़ी हुई हैं। भावना पिंक कलर के सूट में दिखाई दे रही हैं। नीलम कोठारी भी मल्टी कलर आउफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

End of Feed