रणबीर कपूर की 'रामायण' से क्लैश नहीं होगी कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की म्यूजिकल ड्रामा, मेकर्स ने तलाश ली नई तारीख!

Kartik's Movie Not to Clash With Ramayana: साल 2026 में होने जा रहा एक बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश टल गया है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' से होने जा रहे क्लैश से बचने के लिए अनुराग बसु और मेकर्स ने मिलकर कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की म्यूजिकल ड्रामा को अक्टूबर में रिलीज करने का निर्णय लिया है।

Kartik's Movie Not to Clash With Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला क पहली बार बड़े परदे पर एक म्यूजिकल ड्रामा में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी का टाइटल मेकर्स ने 'तू मेरी जिंदगी है' रखा है। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर को मेकर्स ने अक्टूबर में रिलीज करने के फैसले क वापस ले लिया है। नवंबर में रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब कार्तिक आर्यन और श्रीलीला स्टारर रणबीर कपूर की 'रामायण' के पहले पार्ट से क्लैश नहीं होगी।

Kartik Aaryan-Sreeleela's not to Clash With Ranbir Kapoor's Ramayana

इस महीने में रिलीज होगी कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म

मिड-डे के सूत्र के अनुसार कार्तिक आर्यन और अनुराग बसु इस समय अपनी इस म्यूजिकल ड्रामा को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अनुराग बसु और मेकर्स चाहते हैं कि उनकी फिल्म सोलो रिलीज हो। वो नहीं चाहते हैं कि 'तू मेरी जिंदगी है' का क्लैश 'रामायण' जैसी किसी भी बड़ी फिल्म के साथ हो। नवंबर में 'रामायण: पार्ट 1' रिलीज होने जा रही है और अजय देवगन की 'दृश्यम 3' अक्टूबर में दस्तक देगी। इसलिए प्रोड्यूसर भूषण कुमार और अनुराग बसु ने फिल्म को अक्टूबर में ही 'दृश्यम 3' से पहले रिलीज करने का प्लान किया है। (इसे भी पढ़ें: 'Welcome to the Jungle' के मेकर्स ने ड्राप किया दुबई प्लान, अब मुंबई में ही गाना होगा शूट)

End of Feed