घुटने की सर्जरी के बाद Kartik Aaryan ने शेयर किया पहला पोस्ट, फैंस हुए हैरान

Kartik Aaryan's Post After Knee Surgery: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने कुछ घंटों पहले सोशल मीडिया पर घुटने की सर्जरी होने के बाद कई पिक्स शेयर की हैं। पोस्ट देखकर फैन्स भी रिएक्शन दे रहे हैं।

Kartik Aaryan's Post After Knee Surgery: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को कुछ दिनों पहले शूटिंग सेट पर घुटने में चोट लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके घुटने की सर्जरी हुई है और वो इन दिनों घर पर आराम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्शन सीक्वेंस करते समय उन्हें घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी होने के बाद अब कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'सुअर की तरह...' धर्म परिवर्तन के आरोप पर फूटा Asim Riaz का गुस्सा, Himanshi Khurana-पारस छाबड़ा को लगाई लताड़)

Kartik Aaryan Share First Post After Surgery

सर्जरी के बाद कार्तिक ने शेयर की कई पिक्स (Pic Credit: Instagram)

सर्जरी के बाद कार्तिक ने शेयर की कई पिक्स

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक साथ कई पिक्स और वीडियोज शेयर किए, जिनमें उनके रिकवरी फेज की झलक देखने को मिली। एक तस्वीर में वह पैर में नी-ब्रेस पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में लिखा है, 'पैर काम नहीं कर रहा है।' कार्तिक आर्यन की ये सभी पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। कार्तिक ने अस्पताल की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

उनके हाथ में IV कैनुला भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की तैयारी के दौरान किए गए वर्कआउट और ट्रेनिंग के पुराने वीडियो भी पोस्ट किए। इन वीडियो में अभिनेता रनिंग, किकबॉक्सिंग और स्पोर्ट्स ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Deva एक्टर Rohullah Mehdi पर ड्रग्स केस में पुलिस ने कसा शिकंजा, शूटिंग सेट से हुई गिरफ्तारी)

End of Feed