Kartik Aaryan Begins Shooting For Nagzilla: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कार्तिक की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में एक रिपोर्ट सामने आई। फिल्म का ट्रेलर कार्तिक के जन्मदिन 22 नवंबर 2025 को रिलीज होगा। इस बीच कार्तिक आर्यन की एक और फिल्म नागजिला को लेकर अपडेट सामने आई है। बता दें कि कार्तिक आर्यन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
pic credit- kartik aaryan instagram
कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला की शूटिंग शुरू
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म नागजिला की शूटिंग शुरू कर दी है। ये दिन और भी खास इसलिए था क्योंकि ये भूल भुलैया 3 की पहली सालगिरह पर हुआ जो उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर मुहूर्त शॉट की फोटो शेयर की। वो सफेद शर्ट में क्लैपबोर्ड पकड़े हुए हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी यानी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले। कैप्शन में लिखा भूल भुलैया 3 का 1 साल। नागजिला का डे 1। हर हर महादेव। 14 अगस्त 2026। कार्तिक आर्यन का ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले एक छोटे क्लिप में कार्तिक को ब्लू जींस में पीठ करके खड़ा दिखाया गया। वो एक विशाल सांप के गड्ढे के बीच में हैं, दूर की शहर की स्काईलाइन देखते हुए।
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर आया अपडेट
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे साथ में नजर आएंगे। ये फिल्म 31 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, अनन्या के जन्मदिन 30 अक्टूबर को फर्स्ट लुक आएगा। जबकि ट्रेलर कार्तिक के जन्मदिन 22 नवंबर 2025 को रिलीज होगा। मार्केटिंग से मेकर्स दोनों लीड्स को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। बताते चलें कि बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने कबीर खान की नई फिल्म को करने के लिए हां कर दी है। दोनों एक बार फिर से साथ में धमाल मचाने वाले हैं।
