Scoop: मिस्ट्री गर्ल के होटल में ही रुके थे कार्तिक आर्यन, हकीकत उड़ा देगी होश

अभिनेता कार्तिक आर्यन की लव लाइफ अक्सर खबरों में रहती है लेकिन इस दफा उनकी डेटिंग की खबरें उनके गले की फांस बनती नजर आ रही हैं। असल में कार्तिक आर्यन बीते दिन गोवा में छुट्टियां मनाने गए थे, जहां एक विदेशी लड़की भी थी। बताया जा रहा है कि ये लड़की उम्र में कार्तिक से काफी कम है और दोनों डेट कर रहे हैं।

अभिनेता कार्तिक आर्यन को इंडस्ट्री का पीआर स्टार कहा जाता है क्योंकि एक आउटसाइडर होने के बावजूद भी उन्होंने जिस तरह से अपनी खास पहचान बनाई है, वो बिना एग्रेसिव पीआर के संभव नहीं थी। हिट फिल्मों को जब ठीक पीआर का साथ मिला तो कार्तिक आर्यन जैसा स्टार इंडस्ट्री में पैदा हुआ। बीते दिन उनकी फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी रिलीज हुई, जो बहुत अच्छा बिजनेस नहीं कर पायी। इस फिल्म की बातें बंद होती उससे पहले ही कार्तिक आर्यन की लव लाइफ लोगों के बीच खबरों में छा गई। कार्तिक आर्यन बीते दिन गोवा में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे जहां उनके साथ एक लड़की के होने की बात बताई गई। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए ये सबूत भी पेश किए कि एक विदेशी हसीना कार्तिक के साथ वैकेशन पर है लेकिन बाद में इस मिस्ट्री गर्ल ने सोशल मीडिया के जरिए ही इस बात को झुठलाया कि वो कार्तिक को डेट कर रही है। (इसे भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने डेटिंग पर दिया 1st रिएक्शन, बोलीं 'मैं उसकी GF...')

Kartik Aaryan (1)

Image Source: Kartik Aaryan

मिस्ट्री गर्ल के पोस्ट के बाद ये मामला शांत होता दिख रहा था लेकिन अब जो शॉकिंग डिटेल्स सामने आई हैं, उनके अनुसार कार्तिक आर्यन और वायरल मिस्ट्री गर्ल गोवा स्थित एक ही होटल में रुके थे। इस खबर ने एक बार फिर से लोगों के बीच में तहलका मचा दिया है और माना जा रहा है कि एक्टर अपनी डेटिंग लाइफ रिवील नहीं करना चाहते हैं, जिस कारण झूठ बोल रहे हैं।

End of Feed