Kartik Aaryan Freddy First Look Out: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के लिए ये साल बेहद खास रहा है। एक्टर की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर हिट हुई थी। भूल भुलैया के बाद एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म फ्रेडी का पोस्टर रिलीज किया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फ्रेडी में कार्तिक अलिया एफ (Alaya F) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। मेकर्स ने कुछ समय पहले फ्रेडी का पोस्टर रिलीज किया था। अब मेकर्स ने कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक शेयर किया है।
kartik aaryan (credit pic: instagram)
पोस्टर में कार्तिक आर्यन अपने हाथों में डेंचर का सेट पर पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथों में खून लगा हुआ है। कार्तिक पोस्टर में इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
कार्तिक ने शेयर किया फ्रेडी से फर्स्ट लुक
फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, डॉक्टर फ्रेडी जिनवाला, अपॉइंटमेंट जल्द खुलेंगे। फिल्म का पोस्टर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। फ्रेडी का निर्देशन शशांक घोष ने किया है। कार्तिक और अलाया की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। यूजर्स लगातार फ्रेडी के फर्स्ट लुक पर कमेंट कर रहे हैं।
इसके अलावा एक्टर कियारा के साथ सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर कृति सेनन के साथ शहजादा में दिखाई देंगे। एक्टर के पास आशिकी 3 समेत कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।
कौन हैं अलाया एफ
अलाया एफ एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी हैं। अलाया ने जवानी जानेमन से अपने करियर की शुरुआत की। एक्ट्रेस एकता कपूर की फिल्म यू टर्न में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं।
