Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: कार्तिक आर्यन की फिल्म का ट्रेलर इस खास दिन होगा रिलीज, सामने आई ये रिपोर्ट

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer Release Date: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को लेकर ये खबर सामने आई थी कि कबीर खान के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। इस बीच कार्तिक की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में एक रिपोर्ट सामने आई है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Trailer Release Date: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का नाम शामिल है। इस फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे दिखाई देंगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Untitled design (77)

pic credit- kartik aaryan instagram

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी 31 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर आएगी। खबर है कि मेकर्स जल्द ही फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। ट्रेड सूत्रों ने मिड-डे को बताया कि अनन्या के जन्मदिन 30 अक्टूबर को फर्स्ट लुक आएगा। टीम चाहती थी कि पहला लुक खास हो, और अनन्या का जन्मदिन परफेक्ट मौका लगा।' फर्स्ट लुक कल आने की उम्मीद है, जबकि ट्रेलर कार्तिक के जन्मदिन 22 नवंबर 2025 को रिलीज होगा। मार्केटिंग से मेकर्स दोनों लीड्स को सेलिब्रेट करना चाहते हैं पहले अनन्या को पोस्टर से, फिर कार्तिक को ट्रेलर से। हाल ही में कार्तिक ने अपनी फिल्म के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की है। उन्होंने कहा, फिल्म बहुत अच्छी बनी है दिल, मस्ती और त्योहार वाली एनर्जी का परफेक्ट मिक्स। शूटिंग में खूब मजा आया, वो वाइब स्क्रीन पर दिखेगा। अनन्या के साथ दोबारा काम करना पुरानी जगह से शुरू करने जैसा था। वो सेट पर पूरी एक्टिव थी। वो सबको सरप्राइज करेगी। मुझे यकीन है लोग हमारी केमिस्ट्री को पसंद करेंगे।

End of Feed