Scoop Trailer Release: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (karishma tanna) की वेबसीरिज स्कूप (Scoop) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस वेबसीरीज में करिश्मा एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभा रही हैं, जो सीधा सिस्टम से भिड़ने वाली है। वेबसीरिज में छोटा राजन जैसे बड़े डॉन की कहानी की दिखाया जा रहा है, जिसमें करिश्मा तन्ना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। करिश्मा तन्ना क्राइम रिपोर्ट्स के इस रोल को बड़ी बखूबी से निभाती नजर आ रही हैं।इस बीच ट्रेलर में करिश्मा की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। ट्रेलर में करिश्मा तन्ना के एक बेहद सफल क्राइम रिपोर्ट्स के तौर पर दिखाया जा रहा है, जिसमें उनकी पत्रकारिता को काफी सराहा जाता है, हालांकि एक मर्डर के आरोप में उन्हें जेल में बंद कर दिया जाता है। अब देखना होगा कि क्या करिश्मा तन्ना खुद पर लगे मर्डर के आरोपों को झूठा साबित कर सकेंगी।
Scoop trailer released
एक बार फिर दिखेगा हंसल मेहता का जलवा
स्कैम 1992 की सक्सेस के बाद हंसल मेहता ने एक और रियल लाइफ वेब सीरीज बना डाली है।इस सीरीज में न्यूजरूम और क्राइम रिपोर्टर्स के स्ट्रगल को दिखाया जा रहा है, खासकर छोटे शहरों में किस तरह क्राइम रिपोर्टर्स को अपनी जान पर खेलकर खबरें छापनी होती हैं। स्कैम 1992 सीरीज के फैंस को स्कूप से भी काफी उम्मीदें हैं। ये वेबसीरीज ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 2 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। सीरीज के ट्रेलर में छोटा राजन का नाम सुनकर दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए हैं और वेबसीरीज रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर ररहे हैं।
करिश्मा तन्ना की तारीफ
इस बीच स्कूप का ट्रेलर देखने के बाद फैंस करिश्मा तन्ना की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं दर्शकों को वेबसीरीज का सब्जेक्ट भी काफी पसंद आ रहा है। बीते कुछ समय में क्राइम वेबसीरीज ने ओटीटी प्लैटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
