करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की वसीयत को बताया जाली-मनगढ़ंत, Delhi HC ने मांगा प्रिया कपूर से जवाब

संजय कपूर की अचानक हुई मृत्यु के बाद से ही उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की वसीयत को जाली और मनगढ़ंत बताया है, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रिया कपूर से इस मामले में जवाब मांगा है।

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की अचानक मृत्यु के बाद से ही उनकी प्रॉपर्टी पर चल रहा विवाद दुनिया के सामने है। ये मामला इस कदर बढ़ चुका है कि अब इसकी सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में हो रही है। हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर सुनवाई की है। इस याचिका में करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत को जाली बताया है और ये दावा किया है कि उनके पिता ने ऐसी कोई वसीयत नहीं बनाई थी, जो दिखायी जा रही है। मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर से जवाब मांगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि प्रिया कपूर को अपना जवाब तीन सप्ताह के अंदर देना होगा और मामले में अगली सुनवाई 16 दिसम्बर को होगी।

Karishma Kapoor

Image Source: Karishma/Priya

30,000 करोड़ की सम्पत्ति को लेकर मचा है बवाल

कुछ वक्त पहले संजय कपूर की पोलो खेलते समय अचानक मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद एक वसीयत प्रकाश में आई थी। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने इस वसीयत को झूठा बताया है और कोर्ट में मामला दायर किया है। संजय कपूर अपने पीछे 30,000 करोड़ की सम्पत्ति छोड़ गए हैं। करिश्मा कपूर के बच्चों ने दावा किया है कि वसीयत पर जो साइन हैं, वो जाली हैं जिन्हें प्रिया कपूर ने क्रिएट किए हैं।

End of Feed