आलिया भट्ट ने ननद करीना कपूर पर लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 21, 2023, 01:35 PM IST

Kareena Kapoor Khan Birthday: करीना कपूर खान 43 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस धूमधाम से अपने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आलिया ने ननद करीना को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Kareena Kapoor Khan Birthday: करीना कपूर खान अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। भाभी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक्ट्रेस को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया ने अपनी शादी की प्री वेडिंग की तस्वीर शेयर की है। फोटो में आलिया और करीना ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों एक- दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे है। आलिया ने करीना के साथ फोटो शेयर करते हुए प्यार सा पोस्ट लिखा है।

kareena and alia

Kareena Kapoor Khan and Alia Bhatt (credit Pic: Instagram)

ये भी पढ़ें- Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान की जवान जल्द होगी 1000 करोड़ के क्लब में शामिल, कमाए इतने करोड़ रुपये

End of Feed