Deepika-Kareena Debut in King: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'किंग' की तैयारियों में लगे हुए हैं। यह फिल्म उनके चाहने वालों के लिए बहुत खास है। एक तो जवान के बाद लंबे इंतजार पर किंग आ रही है। दूसरा इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बिग स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रही है। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट जारी है। इसी कड़ी में एक और खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि किंग में करीना कपूर या दीपिका पादुकोण का डेब्यू हो सकता है। टीम ने दोनों एक्ट्रेस के साथ बातचीत शुरू कर दी है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला
पिंकविला की नई रिपोर्ट के अनुसार किंग फिल्म में करीना कपूर या दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) का डेब्यू हो सकता है। फिल्म निर्माता इन दोनों एक्ट्रेस से बात कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण या करीना कपूर कौन नजर आएगी। करीना कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ने ही शाहरुख खान के साथ हिट फिल्में दी हैं। एक बार फिर दोनों एक्ट्रेस किंग खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ( Suhana Khan) डेब्यू कर रही है।
किंग फिल्म से शाहरुख खान( Shahrukh Khan) लंबे समय बाद ग्रे-शेडेड रोल में नजर आएंगे और इस फिल्म में अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) मुख्य विलेन का रोल करने वाले हैं। किंग के लिए शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन अब एक मजबूत बॉडी बनाने के लिए जिम जा रहे हैं। इसका फिल्मांकन मई या जून में शुरू होगा और फिल्म के 2026 के मिड में रिलीज की जाएगी।
