Kareena-Karishma Dance in Aadar Jain Barat: रीमा जैन ( Reema Jain) के छोटे बेटे आदर जैनI( Aadar Jain) ने अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी( Alekha Advani) से शादी कर ली है। कपल की शादी दो दिन पहले हुई थी जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल हुई। शादी के बाद ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रही हैं। अब आदर जैन की बारात की वीडियो सामने आई है, जिसमें करीना कपूर और करिश्मा कपूर जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं।
आदर जैन की बारात में कपूर परिवार नाचता-गाता दिखाई दिया। अपने भाई को दूल्हा बनते देख करीना कपूर ( Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor) खुशी के मारे झूम रही थी। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कैसे करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा के साथ बारात में नाच रही है। डीजे पर गाना बज रहा है और करीना-करिश्मा ठुमके लगा रही हैं। दोनों बहनों के साथ करीना कपूर के पति सैफ अली खान( Saif Ali Khan) भी खड़े हैं, वह अपनी बड़ी साली करिश्मा को डांस में कंपनी दे रहे हैं। यही नहीं दूल्हे राजा आदर जैन भी बहनों के साथ थिरकते दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि कपूर परिवार भी हमारी तरह है बारात में खुलकर नाचता है। सभी परिवारवालों को एक साथ देखकर लोग यही कह रहे हैं कि ये राज कपूर जी के ही संस्कार हैं जिसकी वजह से आज भी कपूर परिवार एक साथ नजर आता है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
