Karan Johar's Mother Hospitalized: बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) की मां हीरू यश जौहर (Hiroo Yash Johar) को हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर तब सामने आई जब करण अपने करीबी दोस्त और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ अस्पताल पहुंचे। हीरू जौहर की उम्र फिलहाल 81 साल है, उनके अस्पताल में भर्ती होने की कोई सटीक वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। कुछ लेटेस्ट रिपोर्टस से पता चलता है कि परिवार ने बताया कि हीरू जौहर की हालत स्थिर है और चिंता का कोई कारण नहीं है। बावजूद इसके फैंस हीरू जौहर की हेल्थ को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं और उनके हेल्थ अपडेट पर नजरें बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन की बंपर कमाई से 400 करोड़ी बनी पुष्पा 2, RRR को भी छोड़ा पीछे
Karan Johar and Hiroo Johar
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हीरू जौहर अब खतरे से बाहर हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। करण जौहर की मां को 6 दिसंबर, 2024 को भर्ती कराया गया था। करण जौहर के पिता यश जौहर का पहले ही निधन हो चुका है। जिसके बाद उनकी लाइफ में अपनी मां और भी ज्यादा जरूरी हो गई हैं। करण के बच्चे यश और रूही भी अक्सर अपनी दादी हीरू के साथ ही नजर आते हैं।
बीते कुछ सालों से हीरू की हेल्थ थोड़ी बिगड़ती दिखी है। जिसमें 2021 में दो प्रमुख सर्जरी- एक स्पाइनल फ्यूजन और एक घुटने की सर्जरी भी शामिल है। इनके बावजूद, करण ने उनको सुपरहीरो बताया है। करण अक्सर अपने परिवार के बारे में बात करते अक्सर नजर आते हैं, जहां वह और उनकी मां सरोगेसी के जरिए पैदा हुए जुड़वां बच्चों को एक साथ पालने की भी बात करते हैं।
