Karan Johar talk about Stree 2 Success: फिल्म निर्माता करण जौहर( Karan Johar) हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर पर चर्चा करते नजर आए। उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए और फिल्म निर्माता के करियर पर भी नजर डाली। करण जौहर ने एक बार फिर से स्त्री 2 की सफलता पर बात की और श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की जोड़ी का जिक्र किया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने स्त्री 2 पर क्या कहा
करण जौहर( Karan Johar) हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में स्त्री 2 की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा मैं खुश हूं स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया । उन्होंने स्टारकास्ट का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि देश का सबसे बड़ा सितारा इसमें है। लेकिन यह सब निर्माता और निर्देशक के दृढ़ विश्वास के बारे में है। दिनेश विजान और अमर कौशिक ने बहुत बेहतरीन काम किया है, उनके विश्वास से ही फिल्म कामयाब हो पाई है। हर कोई शानदार है- राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर तो बहुत बेहतरीन है। लेकिन असली बहादुरी तो इन दोनों की है।
उन्होंने आगे कहा, मैं हमेशा कहता हूं कि यह सिर्फ़ निर्देशक या स्टार का युग नहीं है, यह निर्माता का युग है। किसी प्रोजेक्ट को बनाने, उसे स्थापित करने, उसे मंच देने और रिलीज करने का तरीका। यहां तक कि किसी खास समय पर उसे रिलीज़करते समय इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति भी। ये सभी एक फिल्म की सफलता के लिए महत्वपूर्ण पहलू हैं। यह स्टूडियो और निर्माता का युग है।
