करण जौहर ने 'हक' को बताया बेहद शानदार फिल्म, यामी गौतम की परफॉर्मेंस के हुए कायल

Karan Johar review Haq: सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' को 2 जनवरी के दिन ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया गया है। आलिया भट्ट के बाद अब करण जौहर ने भी 'हक' की तारीफ करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शानदार पोस्ट शेयर किया है।

Karan Johar review Haq: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' बीते साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'हक' को बड़े परदे पर देखने के बाद फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों ने इसे पॉजिटिव रिव्यू दिए थे। मेकर्स ने 2 जनवरी एक दिन इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। यह उन लोगों के लिए बड़ा सरप्राइज है, जो इमरान-यामी की मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देखने से चूक गए थे। दर्शकों के बाद अब सेलेब्स ने भी 'हक' मूवी को देखने के बाद इसकी तारीफ करनी शुरू कर दी है। हाल ही में करण जौहर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से 'हक' की खून तारीफ की और एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया।

Karan Johar review Haq

Pic Credit: Instagram

'हक' की तारीफ करते हुए भावुक हुए करण जौहर

मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हक... शाजिया बानो की कहानी और उनकी जीत ने मुझे इतना भावुक कर दिया कि मेरी आंखें नम हो गई हैं... लास्ट में मैं खुद हैरान रह गया और फिल्म देखकर खूब तालियां बजाईं। अफसोस इस बात का है कि मैं इस मूवी को सिनेमाघर में देखने से चूक गया... मुझे नहीं लगता कि इतने सालों में किसी अभिनय ने मुझे इतना प्रभावित किया है...यामी गौतम बेहद शानदार, उत्कृष्ट और उनकी परफॉर्मेंस दमदार रही... उनकी खामोशी, उनकी निगाहें, उनका आखिरी डायलॉग और पूरी फिल्म में उनका हावभाव कला और विश्वास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है... उन्हें सलाम!'

End of Feed