तो ऐसे घटाया करण जौहर ने अपना वजन, ओजम्पिक का ताना देने वाले लोगों को निर्माता ने दिया जवाब

Karan Johar tell his Weight Loss Secret: करण जौहर ने बताया कि वह कई सालों से वेट कम करने की कोशिश कर रहे थे। हजार तरह की डाइट फॉलो करने के बाद भी वह परेशान थे। निर्माता ने लोगों की ट्रोलिंग का भी जवाब दिया। आइए बताते हैं उन्होंने क्या जवाब दिया।

Karan Johar tells his Weight Loss Secret: फिल्म निर्माता करण जौहर( Karan Johar) ने हाल ही में अपना वजन घटाकर सबको हैरान कर दिया। करण जौहर एकदम से इतने पतले हो गए कि लोगों ने उनकी सेहत पर सवाल खड़े कर दिए। करण जौहर वजन घटाने के बाद बिल्कुल बदल गए हैं। जिससे लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनके वेट लॉस पर लोगों का कहना है कि वह ओजमपिक ले रहे हैं। अब करण ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है उन्होंने ये बदलाव कैसे किया।

Karan Johar tell his Weight Loss Secret:

करण जौहर( Karan Johar) ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एकदम से इतना वजन कैसे कम किया। करण जौहर ने उन लोगों के तानों का जवाब भी दिया जो उन्हें ये कह रहे थे कि ये वजन दवाइयों से कम हुआ है। करण जौहर ने राज शमनी के साथ इंटरव्यू में करण जौहर ने बताया कि वह पिछले कई सालों से मोटापे से परेशान थे। वजन कम करने के लिए उन्होंने हजार तरह की डाइट और कई तरह की एक्ससाइज ट्राइ की फिर भी उनके वजन में कोई असर नहीं हुआ। करण जौहर ने बताया कि जब उन्होंने कुछ ब्लड टेस्ट कराए तो पता चल कि उन्हें थायरॉइड और अन्य प्रॉब्लेम है। जिसके इलाज से उनका वजन कंट्रोल में हुआ। निर्माता ने साफ बताया कि उन्होंने ओजम्पिक या किसी अन्य दवाईयों का सहारा नहीं लिया।

End of Feed