R&AW के फाउंडर R.N. Kao पर फिल्म बनाएंगे Karan Johar, रिलीज डेट का भी किया ऐलान

बॉलीवुड के निर्माता करण जौहर ने अपने बैनर की नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जो भारत के लिए रॉ जैसी संस्था देने वाले आर एन राव की जिंदगी पर आधारित होगी।

फिल्मकार करण जौहर ने लम्बे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी रामेश्वर नाथ काव पर आधारित फिल्म का आखिरकार ऐलान कर ही दिया है। रामेश्वर नाथ काव ने भारत की एक्सटरनल इंटेलीजेंट एंजेसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग का निर्माण किया था, जो हमारे देश की सुरक्षा में आज तक अहम भूमिका निभा रही है। करण जौहर ने ऐलान किया है कि रामेश्वर नाथ काव की बायोपिक को वो साल 2028 में 11 अगस्त के दिन रिलीज करेंगे। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: दिग्गज बंगाली एक्ट्रेस Mithu Mukherjee का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम

R&AW के फाउंडर R.N. Kao पर फिल्म बनाएंगे Karan Johar, रिलीज डेट का भी किया ऐलान

R&AW के फाउंडर R.N. Kao पर फिल्म बनाएंगे Karan Johar, रिलीज डेट का भी किया ऐलान

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक शानदार पोस्ट करते हुए लिखा है, "आरएन काव: द मैन, द मिथ, द लीजेंड... RAW जैसी संस्था की स्थापना करने वाले, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े करने में अहम भूमिका निभाई थी। जल्द ही आर एन काव की कहानी दर्शक सिनेमाघरों में देख पाएंगे जो 11 अगस्त 2028 के दिन रिलीज होगी।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ट्रोलिंग के बीच रीति तिवारी के बचाव में आए Qazi Touqeer के भाई, बोले- बच्ची है जाने दो...

End of Feed