बॉलीवुड

Karan Deol की हुईं Drisha Acharya: खास लम्हों के फोटो शेयर कर बोले- ये खूबसूरत यात्रा का आगाज, लोग देने लगे बधाई

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 18, 2023, 08:58 PM IST

Karan Deol Drisha Acharya Wedding: दरअसल, मायानगरी मुंबई (महाराष्ट्र में) में 18 जून, 2023 को सनी देओल के बेटे एक्टर बेटे करण की शादी दृश्या के साथ हुई, जो कि फैशन डिजाइनर हैं। यह शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई और इस दौरान घर के सभी लोग मौजूद रहे।

Image

अपनी शादी के दौरान करण देओल।

Karan Deol Drisha Acharya Wedding: फैशन डिजाइनर दृशा आचार्य के साथ शादी के बाद सनी देओल के बेटे करण देओल ने प्रोग्राम के कुछ फोटो शेयर किए हैं। जिंदगी के बेहद खास लम्हों से जुड़े तीन फोटो इंस्टाग्राम पर रविवार (18 जून, 2023) को साझा करते हुए उन्होंने अपने दिल की बात भी कही। करण ने तस्वीरों के साथ पोस्ट में लिखा- आप मेरे आज और मेरे कल हैं। यह हमारे जीवन में एक खूबसूरत यात्रा की शुरुआत है। हम आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आपके अत्यधिक आभारी हैं, जो हमें घेरे हैं!

शादी से जुड़े ये फोटो देखने के बाद फैंस, फॉलोअर्स और यूजर्स उन्हें इंस्टाग्राम पर शादी की बधाई देने लगे। कुछ ने इन मूमेंट्स को बेहद खास और क्यूट बताया तो किसी ने कहा कि आपको जल्दी ही एक बिटिया हो।

karan deol

karan deol

देओल ने जो तीन तस्वीरें साझा की हैं, वे उनमें आइवरी शेरवानी में नजर आए, जबकि गले में मोती के माला के साथ सुंदर सी वरमाला भी थी। उन्होंने सिर पर पग (सहरा या पगड़ी) भी पहन रखी थी, जबकि दृशा सुर्ख लाल रंग के लहंगे में थीं। उनके हाथों पर मेहंदी थी और एक तस्वीर में वह अपनी आंखें छिपाते हुए दिख रही थीं, जबकि बगल में बैठे करण उस दौरान झीनी सी मुस्कान दे रहे थे।

karan deol with wife

karan deol with wife

दरअसल, मायानगरी मुंबई (महाराष्ट्र में) में 18 जून, 2023 को सनी देओल के बेटे एक्टर बेटे करण की शादी दृश्या के साथ हुई, जो कि फैशन डिजाइनर हैं। यह शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई और इस दौरान घर के सभी लोग मौजूद रहे। दोनों ने एक-दूजे को कुछ समय तक डेट किया था, जिसके बाद विवाह किया है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article