Kapkapiii Movie: हॉरर कॉमेडी का डबल डोज है तुषार कपूर-श्रेयस तलपड़े की ये फिल्म, देखने से पहले पढ़ डाले रिव्यू

Kapkapiii Movie: फिल्म की कहानी 6 दोस्तों पर बनी है जिनके पास कोई काम नहीं है और सभी एक साथ एक ही घर में रहते हैं। उनका दिन भर का काम बस मस्ती करना, लड़कियों के पीछे भागना और टाइम पास करना है। उनके जीवन में एक ऐसा बदलाव आता है जो आपको डर के साथ-साथ हंसने पर मजबूर कर देगा।

Kapkapiii Movie: रोमांटिक और एक्शन ड्रामा देखकर पक चुके हैं तो आपके लिए कुछ फ्रेश आ गया है। दरअसल हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लेकर तुषार कपूर( Tushar Kapoor ) और श्रेयस तलपड़े( Shreyas Talpade) आ गए हैं। संगीथ सिवन के निर्देशन में बनी फिल्म कपकपी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मलयालम फिल्म रोमांच का रीमेक ये फिल्म आपको डर के साथ-साथ कॉमेडी की दुनिया में ले जाएगी। फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो पहले रिव्यू पढ़ डाले।

Kapkapiii  Movie review

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी 6 दोस्तों पर बनी है जिनके पास कोई काम नहीं है और सभी एक साथ एक ही घर में रहते हैं। उनका दिन भर का काम बस मस्ती करना, लड़कियों के पीछे भागना और टाइम पास करना है। ऐसे में एक दिन उनके बीच में से मनु जिसके किरदार को श्रेयस तलपड़े ने निभाया है उसको एक केरम बोर्ड मिलता है और वह उसे ओइजा बोर्ड समझकर 'अनामिका' नाम की भूत से बात करने की कोशिश करता है। शुरू में यह सबको मजाक लगता है, लेकिन फिर अचानक से चीज़ें अजीब होने लगती हैं। उसके बाद उनका घर एक हॉन्टेड पार्टी हाउस बन जाता है। इसी बीच फिल्म में तुषार कपूर यानी की कबीर की एंट्री होती है।

End of Feed