Kangana Ranaut ने पूरी की Queen 2 की शूटिंग, एक्साइटेड हुए फैंस

Queen 2 Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म क्वीन 2 को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत ने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

Queen 2 Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता रिलीज हुई। फिल्म को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया फिर भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। इस बीच कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म क्वीन 2 (Queen 2) को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत ने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। आइए विस्तार से जानते है इस बारे में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Ketan Murder Case: सिया की परवरिश पर सवाल उठाने वालों पर भड़की Kangana Ranaut, लिखा- 'परिवार को कोसना बंद करो')

queen 2 update

कंगना रनौत ने पूरी की क्वीन 2 की शूटिंग (pic credit-instagram)

क्वीन 2 को लेकर आया अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म 'क्वीन 2' की शूटिंग पूरी कर ली 'क्वीन' के इस सीक्वल का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए स्टोरी के जरिए फैंस को इस खुशखबरी दी और शूटिंग खत्म होने के बाद पूरी टीम के साथ हुए सेलिब्रेशन की एक झलक भी दिखाई। पोस्ट में कंगना फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ इस खास मौके का जश्न मनाती नजर आईं। फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी है। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा होने के बाद जल्द ही इसकी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आएगा।

End of Feed