Emergency Teaser: इमरजेंसी में कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी बनकर जीता दिल, जानें किस दिन रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 24, 2023, 04:14 PM IST

Emergency Teaser: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी फिल्म इमरजेंसी का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इमरजेंसी में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में इमरजेंसी के समय को दिखाया गया है।

Emergency Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी (Emergency) का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। मेकर्स ने फिल्म के टीजर को रिलीज करने से पहले सभी कैरेक्टर्स का लुक रिवील किया था। नए पोस्टर में कंगना रनौत देश की रक्षा के लिए प्रण लेते हुए नजर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इमरजेंसी इस साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Feed