Emergency Release Date Postponed : बॉलीवुड की धाकड़ क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस एक के बाद एक फिल्में लेकर आ रही है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अब अपनी फिल्म के लिए अपडेट दी है, आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर फैंस के साथ नई जानकारी साझा की है। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म की लेटेस्ट अपडेट देते हुए बताया है कि वह इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ट्विटर अकाउंट हैंडल पर इमरजेंसी फिल्म संबंधित जानकारी साझा करते हुए बड़ी अपडेट दी है।एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी फिल्म इमरजेंसी जो इसी साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी वही अब अगले साल रिलीज होगी। एक्ट्रेस ने लिखा कि मैं एक जरूरी सूचना देना चाहती हूं, फिल्म इमरजेंसी जिस पर मैंने अपनी सारी जमापूंजी लगाई है और जो फिल्म मेरे जीवन की सिख और मेहनत का प्रमाण देती है उसे मैं अभी के लिए पोस्टपोन कर रही हूं। इमरजेंसी जो 24 नवंबर में रिलीज होने जा रही थी अब यह अगले साल तक बढ़ा दी गई है।
कंगना रनौत ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढाने का कारण देते हुए कहा है कि लगातार मेरी फिल्मों में हो रहे बदलाव और अन्य प्रोजेक्ट की वजह से फिल्म को आगे बढ़ाया जा रहा है। आप सभी का साथ चाहती हूं की आप मेरे साथ बने रहेंगे।
