कान्स लुक की वजह से ट्रोल हुईं Aishwarya Rai के बचाव में उतरीं Kangana Ranaut, बोलीं 'वो बहुत अच्छी लग...'

Kangana Defends Aishwarya’s Cannes Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या के लुक्स और उनकी उम्र को लेकर कुछ लोगों ने ट्रोल किया था। ऐसे में अब कंगना ने ऐश्वर्या का समर्थन करते हुए ट्रॉल्स को करार जवाब दिया है।

Kangana Defends Aishwarya’s Cannes Look: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने हाल ही में हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) में हिस्सा लेकर अपने लुक से फैन्स का ध्यान खींचा। कई लगों ने रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय के लुक्स और उनके कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ की, वहीं दूसरी ओर कुछ ट्रोलर्स ने उनकी अपीयरेंस को लेकर उम्र पर आधारित (age-shaming) बेतुकी टिप्पणियां की हैं। ऐसे में अब कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय का सपोर्ट किया और 'क्वीन' एक्ट्रेस ने उम्र से जुड़ी इन टिप्पणियों पर ट्रॉल्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय को निशाना बनाने वालों पर जमकर बरसी हैं। (इसे भी पढ़ें: मोहनलाल की 'Drishyam 3' ने 58 घंटों में कमाए 100 करोड़, खुशी से झूम उठे डायरेक्टर Jeethu Joseph)

Kangana Defends Aishwarya’s Cannes Look

कान्स लुक को लेकर कंगना ने किया ऐश्वर्या का बचाव (Pic Credit: Instagram)

ऐश्वर्या के समर्थन में आईं कंगना

24 मई यानी रविवार को कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऐश्वर्या राय बच्चन की कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से फोटो शेयर की। कान्स रेड कार्पेट पर अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किए हुए नीले गाउन में ऐश्वर्या राय बेहद प्यारी लग रही थीं। कंगना रनौत ने ऐश्वर्या के लुक की जमकर तारीफ और उन सभी को करार जवाब दिया जो एक्ट्रेस के लुक की आलोचना कर रहे थे। (इसे भी पढ़ें: Ravi Kishan ने आमिर खान की '3 इडियट्स'-'दंगल' से की Ram Charan स्टारर Peddi की तुलना, कही ये बात)

कंगना रनौत ने लिखा, 'फैशन और स्टाइल खुद को पेश करने का एक तरीका है। जिंदगी का अपना नजरिया होने के साथ-साथ इसकी अपनी व्याख्या है। किसी भी महिला की किसी के प्रति कोई जवाबदेही नहीं होती। ऐश बहुत शानदार लग रही हैं!! जो उन्हें अलग तरह से देखना चाहते हैं, वे खुद क्यों नहीं दिखाते कि उनमें क्या हुनर है? वो यहां आपके लिए नहीं आई हैं, वह अपने आप में ही बेहद शानदार हैं। अगर आपको रेड कार्पेट पर ज्यादा उम्र की महिलाओं को देखने की आदत नहीं है तो अब इसकी आदत डाल लीजिए। धन्यवाद।'

End of Feed