इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी एक विवादास्पद वीडियो के कारण हुई है, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक घातक आतंकवादी हमले के बाद भारत की सैन्य प्रतिक्रिया ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहने के लिए कई बॉलीवुड सितारों की आलोचना की थी। अब शर्मिष्ठा पनोली के गिरफ्तारी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सवाल उठाए हैं और उसे रिहा करवाने की मांग की है।
Kangana Ranaut came out in support of Sharmistha Panoli
कंगना रनौत ने दिया साथ
सपोर्ट करते हुए कंगना ने लिखा-"मैं सहमत हूं कि शर्मिष्ठा ने अपनी बात रखने के लिए कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन ऐसे शब्द आजकल ज़्यादातर युवा इस्तेमाल करते हैं।" उसने अपने बयानों के लिए माफ़ी मांग ली है और यही काफी है, उसे और परेशान करने की जरूरत नहीं है। उसे तुरंत रिहा कर दिया जाना चाहिए।"
परिवार को जारी हुए थे कानूनी नोटिस
शर्मिष्ठा पनोली पुणे के लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया से ये वीडियो डिलीट कर दिया है, लेकिन वीडियो वायरल होते ही कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज हो चुकी थी। गिरफ्तारी से पहले पनोली और उनके परिवार को कानूनी नोटिस भी जारी किए गए थे।
इस फिल्म में नजर आई थी कंगना
इस वीडियो में पानोली ने बॉलीवुड सितारों को ऑपरेशन सिंदूर पर उनकी चुप्पी के लिए निशाना बनाया था। यह ऑपरेशन सिंदूर हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के कारण शुरू किया गया सीमा पार हमला था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। ये फिल्म एक जीवनी राजनीतिक ड्रामा है जिसे उन्होंने लिखा, निर्देशित और निर्मित भी किया था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
