'ये तो मुगलों ने बनवाई थी...' ताज महल जाने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं Kangana Ranaut

हाल ही में एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपनी फैमिली के साथ ताज महल देखने पहुंची थी। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर कई लोग भड़क गए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत अपनी फैमिली के साथ ताज महल देखने पहुंची थी। इस दौरान की फोटोज भी कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। सामने आई फोटज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई लोग एक्ट्रेस की फोटोज पर प्यार बरसा रहे हैं तो कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'सलमान खान से शादी करना चाहती...' नेशनल टीवी पर Arishfa Khan ने बताई दिल की बात)

kangana ranaut troll (1)

कंगना रनौत हुईं ट्रोल (pic credit-instagram)

कंगना रनौत हुई ट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ ताज महल का दीदार करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ;ताजमहल... किसी अजूबे की दुनिया में घूमते हुए।' कंगना रनौत की ये फोटोज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। कई लोगों को कंगना रनौत का ताज महल जाना पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, 'आप यहां क्या कर रही हो' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये तो मुगलों ने बनवाई थी आप यहां।' वहीं कई लोग इस फोटो पर पॉजिटिव कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको देखें या ताजमहल को' इसी तरह से लोग कंगना की तस्वीरों पर रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed