Taapsee Pannu पर फिर बरसीं Kangana Ranaut, एक्ट्रेस के माता-पिता के लिए बोलीं- सस्ती कॉपी क्यों पैदा की?

Kangana Ranaut Slams Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर तापसी पन्नू को आड़े हाथों लिया है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने तापसी के मम्मी-पापा पर भी तंज कसा।

Kangana Ranaut Slams Taapsee Pannu: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक में अपनी राह बखूबी तय की है। कंगना रनौत को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी मुखरता के लिए खूब जाना जाता है। एक्ट्रेस लोगों को करारा जवाब देने में जरा भी देर नहीं लगाती हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को भी मिल रहा है। दरअसल, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर तापसी पन्नू को आड़े हाथों लिया। एक्ट्रेस ने उन्हें 'बेशर्म' और 'सस्ती कॉपी' तो कहा ही, साथ ही तापसी के मम्मी-पापा पर भी तंज कसा। कंगना रनौत की ये पोस्ट तापसी पन्नू के एक बयान के बाद आई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'वंदे मातरम' पर शर्मिला टैगोर के बयान से भड़कीं कंगना, बोली- सोच इतनी सीमित कैसे?

Kangana Ranaut ने तापसी पन्नू पर कसा तंज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    दरअसल, तापसी पन्नू को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल ने 2019 में 'सस्ती कॉपी' कहा था, जिसके बाद उनके और कंगना रनौत के बीच भी जमकर बहसबाजी हुई थी। इस मामले में सवाल पूछे जाने पर तापसी पन्नू ने कहा, "उनके बारे में मेरी राय मेरी परवरिश, मेरे बोलने के तरीके, चीजों को देखने के मेरे और उनके नजरिए को दर्शाती है।" लेकिन तापसी पन्नू का ये बयान कंगना रनौत को जरा भी पसंद नहीं आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर तापसी पन्नू पर भड़ास निकाली। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "बाबाजी... मेरी जवानी के बारे में सपने...", Kangana Ranaut ने निकाल दी Baba Ramdev की हवा

    End of Feed