'तीन दिन में मर्डर कर देगा...' Kala Hiran प्रोड्यूसर अमित जानी को फिर से मिली धमकी

Amit Jani files Complain: फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें एक ही दिन में दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात की जानकारी अमित ने एक्स पर दी है।

Amit Jani files Complain: फिल्म 'काला हिरण' (Kala Hiran) के डायरेक्टर भरत एस. श्रीनाते ने सलमान खान (Salman Khan) के दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाने की याचिका दायर करने पर रिएक्शन दिया है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म के प्रोड्यूसर ने एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी ने बताया है कि उन्होंने लगातार जान से मार देने की धमकी मिल रही है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Kala Hiran: 'उन्हें सब पता था' गोविंद नामदेव के बयान पर डायरेक्टर Bharat S. Shrinate का रिएक्शन)

kala hiran amit jani

'काला हिरण' के निर्माता को फिर से मिली धमकी (pic credit-instagram)

'काला हिरण' के निर्माता को फिर से मिली धमकी

फिल्म 'काला हिरण' के निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि उन्हें एक ही दिन में दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इससे कुछ घंटे पहले ही उन्होंने पहली धमकी को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 18 जून को अमित जानी ने आरोप लगाया था कि उनकी फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें पाकिस्तान से धमकियां मिल रही हैं। दूसरी धमकी मिलने के बाद अमित जानी ने जोधपुर पुलिस में नई शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की कॉपी भी शेयर की। अमित का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उन्हें तीन दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।अपनी शिकायत में अमित जानी ने बताया कि इससे पहले भी उन्हें कथित पाकिस्तानी आतंकी शहजाद ब्रह्मदाग बुगती की ओर से धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत वह पहले ही पुलिस को दे चुके हैं। इसके बाद रात 11:06 बजे उनके मोबाइल पर एक दूसरे नंबर से फिर धमकी भरा फोन आया। उनका दावा है कि कॉल करने वाले की आवाज रिकॉर्ड कर ली गई है। शिकायत के मुताबिक, फोन करने वाले ने खुद को सलमान खान का फैन बताया और कहा कि वह तीन दिन के भीतर उनकी हत्या कर देगा।

End of Feed