Kajol ने Shah Rukh Khan के बर्थडे पर लिखी ऐसी बात कि फैंस बोले, 'अजय देवगन का डर नहीं...'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 08:12 PM IST

काजोल ने शाहरुख खान को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानें वायरल पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट कर काजोल से क्यों पूछा कि आपको अजय देवगन का डर नहीं है?

Kajol Penned Down birthday wish on Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (shahrukh Khan) अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। बादशाह के जन्मदिन का इंतजार उनसे ज्यादा फैंस को रहता है। शाहरुख की शख्सियत ही ऐसी है कि हर कोई उनसे प्यार करता है। रोमांस के किंग शाहरुख का आज जन्मदिन है। वो आज 57 साल के हो गए हैं। एक्टर को जन्मदिन पर आम लोगों से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने जन्मदिन की बधाई दी है। उनकी बेस्टफ्रेंड और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) भला कैसे पीछे रह सकती थीं। एक्ट्रेस ने शाहरुख को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

shahrukh khan kajol

shahrukh khan kajol (credit pic: instagram)

दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बेहद पंसद है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके और शाहरुख की ऑन स्क्रीन जोड़ी की कुछ तस्वीरें रील के रूप में शेयर की है। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- बड़ी अंजलि को बड़े राहुल की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

End of Feed