बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान आज अपना जन्मदिन मना रही है। 22 मई 2025 को सुहाना 25 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर सभी सुहाना खान को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने सुहाना के लिए दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा है। हाल ही में कुछ कुछ होता है कि अंजलि यानी काजोल ने भी सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी है।
Suhana khan
शाहरुख खान और काजोल की दोस्ती के बारे में तो सभी जानते ही हैं। बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्मों में उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। शाहरुख खान और काजोल एक दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं। साथ ही दोनों के परिवार के बीच एक खास रिश्ता भी है। अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सुहाना ने अपनी डेब्यू फिल्म किंग की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म किंग सुहाना के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म के बाद से ही सुहाना बॉलीवुड में अपना पैर जमा सकती है। क्योंकि उनकी ओटीटी रिलीज द आर्चीज को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
ये साल सुहाना के लिए है बड़ा
काजोल ने सुहाना को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा-"जन्मदिन मुबारक हो सुहाना खान। मुझे पता है कि यह साल तुम्हारे लिए बड़ा होने वाला है," इसके बाद गले लगाने और किस करने वाली इमोजी भी शेयर की।
ये सितारे बनेंगे फिल्म का हिस्सा
इन दिनों फिल्म किंग चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म किंग में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और अभय वर्मा जैसे स्टार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस नजर आने वाला है। 2026 में ये फिल्म रिलीज होने वाली है।
