Junglee Pictures collaborated with Raj Kumar Gupta: राज कुमार गुप्ता इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में से एक हैं। 'रेड' और 'रेड 2' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर वो अपने टैलेंट को पहले ही प्रूफ कर चुके हैं। अब जंगली पिक्चर्स ने अपनी नई फिल्म के लिए राज कुमार गुप्ता संग हाथ मिला लिया है। फिलहाल इस मूवी के टाइटल का खुलासा अभी नहीं किया गया है। खास बात यह है कि इस मूवी की स्क्रिप्ट का काम पूरा कर लिया गया है। आने वाले दिनों में मेकर्स फिल्म की कास्टिंग शुरू कर देंगे। बताया जा रहा है कि यह एक शानदार और रोमांचक कहानी है, जो दर्शकों को एंटरटेन करने के हिसाब से लिखी गई है। एक आधिकारिक बयान में राज कुमार गुप्ता ने प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ने को लेकर उत्साह जाहिर किया है।
जंगली पिक्चर्स के साथ राज कुमार गुप्ता ने मिलाया हाथ
ऑफिशियल स्टेटमेंट के मुताबिक टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा कि जंगली पिक्चर्स ने हमेशा स्थायी सांस्कृतिक मूल्य वाली 'विशिष्ट' और 'जुड़ने योग्य' कहानियों का सपोर्ट करते हुए फोकस किया है। उन्होंने आगे कहा, 'राज के साथ यह सहयोग स्टूडियो की उस बात को दर्शाता है, जिसके तहत वह ऐसे फिल्मकारों के साथ मिलकर काम करना चाहता है जो सार्थक, प्रभावशाली सिनेमा के माध्यम से स्टूडियो की फिल्मों को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही दर्शकों से जुड़ाव के साथ शानदार कहानी पेश करते हैं। यह फिल्म जंगली के लिए एक महत्वपूर्ण आधारशिला साबित होगी।'यह भी पढ़ें: The Raja Saab Box Office Day 10: फ्लॉप हुई प्रभास की 'द राजा साब', कमाई देख मेकर्स के निकले आंसू
वहीं दूसरी ओर राज कुमार गुप्ता भी जंगली पिक्चर्स के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं। निर्देशक का कहना है कि वो हमेशा ही ऐसी फिल्म बनानाते हैं, जो ग्राउंड की सच्चाई को दिखाई है और बड़े लेवल पर ऑडियंस से कनेक्ट करती है। बताया जा रहा है कि जंगली पिक्चर्स के साथ राज कुमार गुप्ता की यह फिल्म भी ऐसी ही होगी। राज कुमार गुप्ता का मानना है कि जंगली पिक्चर्स की मजबूत लिगेसी है और वो स्टूडियो के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं।
