SHOCKING: नहीं रहा Jr NTR के जिगर का टुकड़ा, रुक गईं बघीरा की सांसें

ट्रिपल आर अभिनेता जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर का प्यारा पेट डॉग बघीरा अब नहीं रहा है। एक्टर ने बघीरा को भावनात्मक विदाई दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं रहा Jr NTR का पेट डॉग बघीरा
  • एक्टर ने पोस्ट के माध्यम से दी विदाई
  • सालों से था Jr NTR के साथ

ट्रिपल आर और वॉर 2 फेम एक्टर जूनियर एनटीआर पर दुखों का पहाड़ गिर टूट पड़ा है। उनके जिगर के टुकड़े बघीरा का निधन हो चुका है, जो सालों से उनके साथ था। बघीरा जूनियर एनटीआर के घर का प्यारा पेट था, जिसने सालों-साल सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेरी थी। जूनियर एनटीआर ने बघीरा की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। जूनियर एनटीआर ने एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बघीरा को याद किया है। एक्टर ने कहा है कि बघीरा भले ही अब इस दुनिया में ना हो लेकिन वो हमेशा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहेगा। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Govinda संग अनबन के बीच फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं Sunita Ahuja, वकील और बेटे भी साथ आए नजर

SHOCKING: नहीं रहा Jr NTR के जिगर का टुकड़ा, रुक गईं बघीरा की सांसें

Jr NTR ने Bagheera के लिए लिखा प्यारा सा पोस्ट

जूनियर एनटीआर ने बघीरा की तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है। इसमें उन्होंने बताया है कि बघीरा उनके परिवार के लिए कितना अहम था। बघीरा ने पोस्ट में लिखा है, "बघीरा तुम मेरी दुनिया में आए और हमसे प्यार का रिश्ता बनाकर परिवार बन गए। तुमने हमारा हर दिन प्यार, ईमानदारी और प्यारी शरारतों से भर दिया। हम सभी को तुमने अपना बना लिया था। तुम्हारे जाने से हम सबके बीच में एक शांति है, जो लम्बे समय तक रहेगी लेकिन शांति के साथ-साथ तुम प्यार भी छोड़ गए हो।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Raaka: अल्लू अर्जुन से दो-दो हाथ करेंगे हॉलीवुड स्टार Will Smith? मेकर्स ने बड़ी प्लानिंग

End of Feed