Shah Rukh Khan के को-स्टार Sharad Kapoor का ये हाल देख रो पड़ेंगे आप, वीडियो कर देगा इमोशनल

'जोश' और 'दस्तक' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। टूटे पैर और चार पालतू कुत्तों से बिछड़ने की बात करते हुए उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड में कई चेहरे ऐसे होते हैं, जिन्हें पर्दे पर देखकर दर्शक सालों तक याद रखते हैं। लेकिन वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जोश' में दमदार विलेन का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले एक्टर शरद कपूर (Sharad Kapoor) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उनके चाहने वाले भावुक हो रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर न सिर्फ चलने के लिए छड़ी का सहारा लेते दिख रहे हैं, बल्कि अपने चार पालतू कुत्तों से दूर होने की बात करते हुए भी भावुक हो जाते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra OTT Release: नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई करीना कपूर खान की मूवी, पृथ्वीराज की एक्टिंग ने जीता दिल)

shah rukh khan sharad kapoor

इमोशनल कर देगा शरद कपूर का ये वीडियो (pic credit-instagram/chatgpt)

शरद कपूर का वीडियो आया सामने

सामने आए इस वीडियो को मुंबई के एनजीओ बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक हेमा चौधरी ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि शरद की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें कुछ शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्टर का पैर टूटा हुआ है और घर की मौजूदा स्थिति के चलते उनके लिए चारों कुत्तों की देखभाल करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में उन्हें कुछ समय के लिए YODA मुंबई के पशु देखभाल केंद्र में रखा जाएगा। वीडियो में शरद बताते हैं कि वह अपने कुत्तों से बेहद प्यार करते हैं और उनसे ज्यादा समय तक दूर नहीं रह सकते। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए बंगले में शिफ्ट होने और हालात बेहतर होने के बाद वह अपने चारों पालतू कुत्तों को वापस घर ले आएंगे। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला मजबूरी में लिया गया है और इसमें जानवरों के साथ किसी तरह की बेरहमी नहीं है।

End of Feed