बॉलीवुड के हल्क मिस्टर जॉन अब्राहम 21 जून के दिन वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे सेलीब्रेट करने के लिए बेंगलुरू पहुंचे थे। एक इवेंट पर उन्हें फैंस से मिलना था और बातें करनी थी ताकि दुनियाभर में मोटरसाइकिल दीवानों की हिम्मत में इजाफा हो। इस दौरान जॉन के साथ एक हादसा हो गया, जिसमें उनका एक फैन बिना इजाजत के उनसे मिलने के लिए स्टेज पर पहुंच गया। इस फैन की इस हरकत से लोग हैरान हो गए और तुरंत ही सिक्योरिटी गार्ड्स हरकत में आ गए। हालांकि जब सिक्योरिटी गार्ड्स हरकत में आए तो जॉन ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं... टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: सलमान खान और संजय दत्त को 'लॉक अप' करने के सवाल पर आग-बबूला हुए Riteish Deshmukh, देखें वीडियो
John Abraham से मिलने दौड़कर पहुंचा फैन, सिक्योरिटी गार्ड्स ने रोका तो एक्टर ने किया ऐसा काम (Image Source: Social Media/AI)
John Abraham ने सिक्योरिटी गार्ड्स से फैन को बचाया
इवेंट के दौरान जॉन अब्राहम का एक फैन सिक्योरिटी गार्ड्स को चकमा देकर स्टेज पर जा पहुंचा। इसके बाद तुरंत ही एक्टर के बॉडीगार्ड्स और सिक्योरिटी गार्ड्स एक्टिव हो गए। जब सिक्योरिटी गार्ड्स जॉन के फैन को खींच रहे थे और उसे एक्टर तक पहुंचने से रोक रहे थे तब सभी हैरान थे लेकिन तुरंत ही जॉन अब्राहम ने जैसे सामने आकर अपने फैन की मदद की और उसे सबसे बचाया, वो देखने वाला था। ना केवल जॉन ने बॉडीगार्ड्स को रोका बल्कि फैन से मिलकर उससे बात भी की। एक्टर की इस बात ने सबका दिल जीत लिया और उस फैन का दिन बना दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Eetha First look: सुपर से ऊपर लगीं Shraddha Kapoor, लोग बोले- 'मूवी पक्का हिट होगी...'
VIRAL VIDEO देखकर फैंस कर रहे हैं जॉन अब्राहम की जमकर तारीफ
जब से जॉन अब्राहम का ये वीडियो इंटरनेट पर आया है, तब से ही लगातार लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि जॉन हमेशा से ही डाउन टू अर्थ स्टार रहे हैं और एक दफा फिर से उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो आम जनता के स्टार हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "क्या बात है जॉन भाई... आपने तो कमाल कर दिया।" तो वहीं दूसरे ने लिखा है, "इसीलिए हम आपसे प्यार करते हैं।"
