"बहुत बूढ़े लग रहे हो..." जॉन अब्राहम को देख फैंस हुए परेशान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 29, 2026, 01:31 PM IST

John Abraham Latest Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक रहे हैं, जिनके डिंपल्स पर लड़किया पागल-दीवानी रहती हैं। इन लड़कियों का दिल एक वीडियो तोड़ सकती है, जिसमें जॉन अब्राहम काफी बूढ़े से नजर आ रहे हैं। जॉन का ये लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जॉन अब्राहम का नया वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल
  • वायरल वीडियो में बहुत बूढ़े लग रहे हैं जॉन अब्राहम
  • रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा में दिखेंगे जॉन अब्राहम

John Abraham Latest Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में जॉन अब्राहम अपने नए क्लीन शेव्ड लुक में हैं, जो फैंस को काफी हैरान कर रहा है। फैंस का कहना है कि इस वीडियो में जॉन अब्राहम काफी बूढ़े नजर आ रहे हैं। उन पर भी उम्र ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। फैंस जॉन अब्राहम का चेहरा देखकर इतने हैरान और परेशान हैं कि उनकी ताजा वीडियोज और फोटोज पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई है। (इसे भी पढ़ें: Kalki 2898 AD 2 Update: दीपिका पादुकोण के आउट होने से इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, मिल गई प्रभास की मूवी!!)

John Abraham

Image Source: Social Media

आप जॉन अब्राहम का वीडियो नीचे देख सकते हैं:

John Abraham का वीडियो देखकर हैरान-परेशान हैं फैंस

जब से इंटरनेट पर जॉन अब्राहम का नया वीडियो आया है, उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। फैंस लगातार इस वीडियो के नीचे लिख रहे हैं कि एक्टर को अचानक से क्या हो गया है कि वो इतने बूढ़े दिखने लगे हैं? जॉन अब्राहम के कई सारे फैंस को ये भी पूछ रहे हैं कि क्या जॉन अब्राहम डिप्रेशन के शिकार हैं जो उनकी हालत इतनी खराब नजर आ रही है? एक फैन ने लिखा है, "ये क्या हो गया है जॉन अब्राहम को... उन्हें ऐसे देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है।" तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है "मैं अपनी बातों पर भरोसा नहीं कर पा रहा हूं कि जॉन अब्राहम इतने बूढ़े और डिप्रेशन का शिकार लग रहे हैं।" (इसे भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान से उतरवाया चश्मा, चेकिंग का वीडियो हुआ वायरल)

रोहित शेट्टी की नई फिल्म में दिखेंगे जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों बहुत कम फिल्मों में काम कर रहे हैं। वो चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में दिखाई देते हैं। वो आने वाले दिनों में रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा में दिखेंगे, जो भारतीय पुलिस अधिकारी राकेश मारिया की बायोपिक है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और मेकर्स इन दिनों इसके पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में लगे हुए हैं। रोहित शेट्टी और जॉन अब्राहम ने इससे पहले कभी भी साथ में काम नहीं किया है।

End of Feed