Jiah Khan on Disha Salian Death Case: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार बॉलीवुड से जुड़े एक जाने-पहचाने नाम के सामने आने के बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) की मां राबिया खान (Rabya Khan) ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। राबिया खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी चिंता जाहिर की और दिशा के परिवार को सच जानने का हक मिलने की बात कही। तो चलिए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
दिशा सालियान केस में आया अपडेट (Image Source: IMDb/ Reddit)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Rajpal Yadav को चेक बाउंस मामले में SC से मिला आखिरी मौका, 2 हफ्ते में जमा करने होंगे 2 करोड़
सूरज पांचोली का नाम आने पर बोलीं राबिया खान
दिशा सालियान की मौत के मामले में एक्टर सूरज पांचोली (Sooraj Pancholi) का नाम सामने आया है। इसके बाद जिया खान की मां राबिया खान ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक बयान में राबिया खान ने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन हालिया घटनाक्रम को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'जब मुझे पता चला कि छह साल पहले हुई दिशा सालियान की हत्या के मामले में भी यही नाम सामने आया था, तो ये जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। ये बात हर किसी के लिए चिंता की वजह होनी चाहिए।' आपको बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने दिशा सालियान मामले में एफआईआर दर्ज की। इस एफआईआर में कई लोगों के नाम हैं, जिनमें सूरज पंचोली का नाम भी शामिल है, जिनकी भूमिका की जांच की जानी है। हालांकि, सीबीआई ने साफ किया है कि इस समय एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उन्हें आरोपी नहीं माना जा रहा है। उनकी कथित भूमिका की जांच की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'उनके जैसा कोई दूसरा नहीं होगा...' Govinda की तारीफ में Diljit Dosanjh ने कह दी बड़ी बात
राबिया खान ने जाहिर की चिंता
राबिया खान के बयान में सबसे ज्यादा जोर सबूतों को लेकर था। उन्होंने चिंता जताई कि अगर कोई जरूरी सबूत खो जाता है, नष्ट हो जाता है या उसकी जगह कुछ और रख दिया जाता है, तो जांच करने वालों और दुखी परिवारों के लिए ये पता लगाना काफी मुश्किल हो सकता है कि आखिर हुआ क्या था। दिशा के मामले में सामने आईं जिन बातों को राबिया खान ने गड़बड़ी बताया, उनका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर जरूरी सबूत अब मौजूद नहीं हैं, तो नए सिरे से होने वाली जांच भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जिया की मौत में कथित ‘उकसाने’ वाले पहलू की ठीक से जांच हुई भी थी या नहीं।राबिया खान ने दोनों मामलों के बीच सीधा संबंध बताते हुए कहा कि दोनों परिवार अपनी बेटियों की मौत को लेकर सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ये भी सवाल किया कि ऐसे सबूत, जो सच सामने लाने में मदद कर सकते थे, कथित तौर पर सुरक्षित क्यों नहीं रखे गए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे सबूत मौजूद नहीं होंगे, तो आखिर में मामले की पूरी सच्चाई सामने लाना मुश्किल हो सकता है। आपको बता दें कि 3 जून 2013 को मुंबई स्थित अपने घर में 25 साल की उम्र में जिया खान की मौत हो गई थी। उनकी मौत की जांच आत्महत्या के तौर पर हुई थी, जबकि सूरज पंचोली पर कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा चला था।
मिल गई थी क्लिन चीट
अप्रैल 2023 में विशेष सीबीआई अदालत ने पंचोली को बरी कर दिया था। अदालत ने कहा था कि अभियोजन पक्ष ये साबित करने में नाकाम रहा कि पंचोली की किसी कार्रवाई की वजह से जिया ने आत्महत्या की। अदालत ने ये भी कहा था कि उनके खिलाफ मौजूद सबूत पर्याप्त नहीं थे। राबिया खान के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
