राकेश कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंचे अभिषेक से लेकर शबाना आजमी तक, बेटे संग दिखीं जया बच्चन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2022, 10:12 PM IST

Rakesh Kumar Prayer Meet: निर्माता निर्देशक राकेश कुमार की प्रार्थना सभा में जया बच्चन से लेकर शबानी आजमी तक शामिल हुई। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी थी। निर्माता के निधन से अमिताभ बच्चन बहुत दुखी है। उन्होंने प्रार्थना सभा में जाने से इंकार करते हुए कहा कि मैं राकेश को उस हालत में नहीं देख पाउंगा।

Rakesh Kumar Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश कुमार (Rakesh Kumar) का 10 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। फिल्म निर्माता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। 81 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज उनके परिवार के द्वारा निर्माता के लिए प्रार्थना सभा रखी गई। इस प्रार्थना सभा में जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी और इंद्र कुमार समेत कई कलाकार शामिल हुए। प्रार्थना सभा में पहुंची जया बच्चन के चेहरे पर अलग तरह की उदासी दिखीं। वो अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थीं। जया और अभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

jaya and abhishek bachchan

jaya and abhishek bachchan (credit pic: viral instagram)

राकेश कुमार की प्रार्थना सभा में शामिल हुए कई कलाकार

निर्माता के जाने से अमिताभ बच्चन काफी दुखी है

अमिताभ बच्चन इस खबर को जानने के बाद बुरी तरह से टूट चुके हैं। एक्टर ने उनके अंतिम संस्कार में जाने से भी इंकार कर दिया। एक्टर ने इसका खुलासा अपने ब्लॉग में करते हुए कहा कि नहीं, मैं उनके अंतिम संस्कार में जाने से हिचकिचाउंगा, क्योंकि मैं राकेश को उस तरह से नहीं देख पाउंगा। उन्होंने कहा, तुमने मुझे सारी अच्छी यादें दी है, जो मेरे दिल में हमेशा रहेंगी। आपको बता दें कि अमिताभ और राकेश ने कई सारी फिल्मों में साथ काम किया है।

End of Feed