शादी के चार महीने बाद पैरेंट्स बने Nayanthara और Vignesh Shivan, एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 07:43 PM IST

Nayanthara and Vignesh Shivan Twins: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवन शादी के चार महीने के बाद पैरेंट्स बन गए हैं। नयनतारा ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्ट्रेस नयनतारा और फिल्म मेकर विग्नेश शिवन बने पैरेंट्स
  • नयनतारा ने शादी के चार महीने बाद जुड़वा बेटों को दिया जन्म
  • विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज।

Nayanthara Vignesh Shivan Twins: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) मां बन गई हैं। नयनतारा ने जुड़वा बेटों (Nayantha Twins) को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के पति और फिल्म मेकर विग्नेश शिवन ने अपने सोशल मीडिया पर बच्चों के पैर की फोटो शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। गौरतलब है कि नयनतारा और विग्नेश शिवन ने इसी साल नौ जून को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के चार महीने बाद ये कपल पैरेंट्स बन गया है।

Nayanthara-and-Vignesh-Shivan

Nayanthara and Vignesh Shivan Twins

विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) ने अपने सोशल मीडिया पर चार फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में विग्नेश और नयनतारा अपने जुड़वा बच्चों के पैरों पर किस कर रहे हैं। फोटोज के साथ विग्नेश ने लिखा, 'नयन और मैं आज अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमारे ट्विन्स बेटे हुए हैं। आप सभी की प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद की अभिव्यक्ति हमें दो बच्चों के रूप में हुई है। हमें आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। उईर और उलगम। जिंदगी अब और खूबसूरत हो गई है।' विग्नेश की इस पोस्ट पर फैंस और सभी सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

End of Feed