Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की जवान तोड़ेगी Pathaan के पहले दिन का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में बिकी 4. 25 लाख टिकटे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 3, 2023, 03:18 PM IST

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। जवान की एडवांस टिकट बुकिंग ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभी तक फिल्म की 4 लाख से ज्यादा टिकटे बिक चुकी है। जवान का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान के रिलीज का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। इस साल पठान के बाद किंग खान की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने वाली है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया था। फिल्म ओपनिंग डे पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म को रिलीज होने में अभी चार दिन बचे है। फैंस शाहरुख और विजय सेतुपति को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

End of Feed