सनी देओल की Lahore 1947 पर जावेद अख्तर ने लगाई 100 करोड़ की बोली, बोले 'आमिर जो फिल्म बना...'

Javed Akhtar on Lahore 1947: बॉलीवुड के जाने-माने लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने एक इवेंट के दौरान कहा है कि आमिर खान (Aamir Khan) के बैनर में बन रही अपकमिंग मूवी मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर दोनों में चलेगी और लोग इसे खूब प्यार देंगे। जावेद अख्तर ने भले ही फिल्म का नाम ना लिया हो लेकिन लोग मान रहे हैं कि वो सनी देओल (Sunny Deol) की लाहौर 1947 (Lahore 1947) की बात कर रहे हैं।

Javed Akhtar on Lahore 1947: बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार आमिर खान (Aamir Khan) अपने बैनर तले इन दिनों लाहौर 1947 नाम की एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) और प्रीति जिंटा काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जो एक वक्त के मशहूर डायरेक्टर थे। लेखर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने सनी पाजी की इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा है कि जब ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो सिंगल स्क्रीन थिएटर्स के साथ-साथ मल्टीप्लेक्स की सीटें भी भर जाएंगी। जावेद के अनुसार, आमिर खान के बैनर की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका जरूर मचाएगी।

जावेद अख्तर बीते दिन एक इवेंट पर पहुंचे थे, जहां वो आमिर खान के साथ चर्चा कर रहे थे। एक फैन ने उनसे पूछा कि आजकल की फिल्में या तो मल्टीप्लेक्स में अच्छा करती हैं या फिर सिंगल स्क्रीन थिएटर में। ऐसी बहुत कम फिल्में रिलीज होती हैं जो दोनों ही जगह अच्छा कारोबार करें। इसका जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने कहा, 'आमिर खान जी इन दिनों जिस को बना रहे हैं, वो सब जगह अच्छा कारोबार करेगी। मल्टीप्लेक्स हो या फिर सिंगल स्क्रीन थिएटर... ये फिल्म दर्शकों को सभी जगह पसंद आएगी।' जावेद अख्तर ने भले ही मूवी का नाम न लिया हो लेकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो सनी पाजी की लाहौर 1947 (Lahore 1947 Movie) के बारे में ही बात कर रहे हैं।

End of Feed