Ulajh First Look Poster: बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फिल्म धड़क (Dhadak) से बॉलीवुड में कदम रखा था। धड़क नॉर्मल लव स्टोरी नहीं थी। इसमें जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ मिलकर जातिवाद पर करारा प्रहार किया था। धड़क के बाद से ही लोगों को समझ आ गया था कि अदाकारा जाह्नवी कपूर आगे चलकर अलग स्टोरीज पेश करेंगी। जाह्नवी कपूर ने कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं किया है। जाह्नवी कपूर लगातार परफॉर्मेंस बेस्ड मूवीज कर रही हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी अगली फिल्म उलझ (Ulajh) का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में जाह्नवी कपूर साड़ी पहने दिख रही हैं।
Ulajh First Poster
उलझ में आईएफएस ऑफिसर के रूप में दिखेंगी जाह्नवी कपूर
अदाकारा जाह्नवी कपूर फिल्म उलझ में एक आईएफएस ऑफिसर के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म उलझ के पोस्टर पर जाह्नवी कपूर साड़ी पहने दिख रही हैं और उनके साथ राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी खड़े नजर आ रहे हैं। उलझ में ये सभी कलाकार आईएफएस ऑफिसर की जिंदगी पेश करते दिखाई देंगे। उलझ के माध्यम से लोगों को पता चलेगा कि एक आईएफएस ऑफिसर की जिंदगी में क्या-क्या चुनौतियां होती हैं और उन चुनौतियों को झेलते हुए भी कैसे एक आईएफएस ऑफिसर भारत मां की सेवा में तत्पर रहता है।
Janhvi Kapoor, Gulshan Devaiah, Roshan Mathew to star in 'Ulajh'
इस महीने के अंत से शुरू होगी उलझ की शूटिंग
अदाकारा जाह्नवी कपूर की अपकमिंग मूवी उलझ की शूटिंग इस महीने के अंत से शुरू होगी। जाह्नवी कपूर ने फिल्म उलझ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी है। आपको उलझ से जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
