Janhvi Kapoor Diamond Ring Truth Reveals Amid Rumors: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिन एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ तिरुपति मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और शिखर पहाड़िया का इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इन्हीं सब के बीच जाह्नवी कपूर के हाथ में लोगों को हीरे की अंगूठी देखने को मिली, जिससे यह भी अटकलें लगने लगी थीं कि एक्ट्रेस ने चोरी-छुपे शिखर पहाड़िया संग सगाई कर ली है। हालांकि इन अटकलों के बीच अब सच सामने आया है।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और शिखर पहाड़िया को अक्सर साथ देखा जाता है। बीते दिन उन्होंने साथ में तिरुपति मंदिर में दर्शन किये। वहीं एक्ट्रेस के बायें हाथ में हीरे की अंगूठी देख लोग यह समझने लगे कि जाह्नवी और शिखर ने चोरी-छुपे सगाई की है। लेकिन एक्ट्रेस से जुड़े सूत्रों सगाई की बातों को अफवाह करार दिया। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी कपूर ने सगाई की अंगूठी नहीं बल्कि अपनी मम्मी श्रीदेवी की अंगूठी पहनी हुई थी।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एक्ट्रेस अपनी मां श्रीदेवी की याद में तिरुपति मंदिर पहुंची थीं। सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी मम्मा श्रीदेवी के जन्मदिन पर तिरुमाला मंदिर जाती हैं। लेकिन इस साल वह 13 अगस्त को नहीं जा पाईं, क्योंकि वह अपनी अपकमिंग मूवी की भोपाल में शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग से लौटने के बाद उन्होंने मंदिर जाने का फैसला किया। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने अपनी मां की अंगूठी के साथ-साथ बाकी ज्वैलरी भी पहनी थी। सगाई की खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं।"
