जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 7 से 10 सितंबर तक चलेगा IFFJK 2026

International Film Festival of Jammu & Kashmir 2026: साल 2026 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू-कश्मीर (IFFJK) को पहली बार जम्मू-कश्मीर में होस्ट किया जा रहा है, 7 से 10 सितंबर तक चलेगा।

International Film Festival of Jammu & Kashmir 2026: जम्मू-कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू-कश्मीर (IFFJK) 2026 का आयोजन होने जा रहा है। यह चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल 7 से 10 सितंबर तक श्रीनगर और जम्मू में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की और अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Avengers Doomsday' की प्री-सेल्स ने 'Spider-Man Brand New Day' को चटाई धूल, तगड़ी ओपनिंग लेगी मार्वल की फिल्म)

International Film Festival of Jammu and Kashmir 2026

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू-कश्मीर (Pic Credit: Instagram)

देश-विदेश के फिल्मी सितारे होंगे शामिल

IFFJK 2026 को जम्मू-कश्मीर के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म मंच के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसमें देश और विदेश से फिल्ममेकर, कलाकार, लेखक, फिल्म क्रिटिक्स, छात्र और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हो सकते हैं। फेस्टिवल के जरिए जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, कला, पर्यटन और फिल्मी विरासत को दुनिया के सामने पेश करने की योजना है। साथ ही स्थानीय फिल्ममेकर्स और नए कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

इन कैटेगरी में दिखाई जाएंगी फिल्में

फिल्म फेस्टिवल में अलग-अलग कैटेगरी के तहत फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। इनमें इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन, सिनेमा ऑफ द वर्ल्ड, भारत पैनोरमा, J&K Select, बेस्ट डेब्यू फिल्म, डॉक्यूमेंट्री/हाइब्रिड और शॉर्ट फिल्म्स शामिल हैं। इसके अलावा फिल्ममेकर्स और कलाकारों के साथ मास्टरक्लास, पैनल डिस्कशन, इन-कन्वर्सेशन सेशन, राउंड टेबल और वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी।

End of Feed